Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

यूपी में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सख्त अभियान, 1 से 30 अप्रैल तक चलेगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में चेकिंग अभियान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेंपो और ई-रिक्शा चालकों का वेरीफिकेशन कराने और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ओवरलोडिंग को रोकने और किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और एसएसपी/एसपी को पत्र लिखकर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर विशेष चेकिंग अभियान होगा।
नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। गुरुवार को हुई बैठक में परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ और एआरटीओ को अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग होगी और हर शुक्रवार को रिपोर्ट मांगी जाएगी। प्रदेश में यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने और अवैध वाहनों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *