Breaking News
HATHRAS;सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों व बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, दिखाते जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल HATHRAS;सपा के सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ों प्रजापति समाज के लोग, 2027 में पीडीए के साथ चलने का किया दावा HATHRAS;17 नवंबर से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान, छूटे पात्र मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फार्म-6 HATHRAS;वरिष्ठ समाजसेवी पं. ऋषि कुमार कौशिक का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि Hathras;स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, राज नर्सिंग होम का ऑपरेशन थिएटर व प्रसव कक्ष सील, तीन पैथोलॉजी लैब भी बंद सिकंदराराऊ में बिना पंजीकरण ऑपरेशन और प्रसव कराने का मामला आया सामने, शहर में अपंजीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी कार्रवाई
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS;वरिष्ठ समाजसेवी पं. ऋषि कुमार कौशिक का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

1 24

UP/HATHRAS। वरिष्ठ समाजसेवी, श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला चीफ पं. ऋषि कुमार कौशिक (73) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। नवग्रह गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हाथरस के निजी अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनकी अंतिम शवयात्रा साकेत कॉलोनी स्थित आवास से मथुरा के यमुना घाट के लिए निकली, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। ज्येष्ठ पुत्र प्रशांत कौशिक जिम्मी ने मुखाग्नि दी।निधन की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा सहित तमाम कांग्रेसजन उनके आवास पहुंचे। नेताओं ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा ध्वज ओढ़ाकर पुष्प अर्पित किए। शोक व्यक्त करने वालों में शशांक पचौरी, हेमंत सेंगर, अशोक गुप्ता, अवधेश बख्शी, संजीव आंधीवाल, कपिल सिंह, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अजीत गोस्वामी, शरद उपाध्याय नंदा, अविनाश चंद्र पचौरी, कृष्णा गुप्ता और सलमा बेगम आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज चक्रपाणि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *