UP/ Hathras। हाथरस गेट क्षेत्र में एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच तेल टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी संत कुमार (72) अपने भतीजे लोकेंद्र (45) पुत्र कोमल सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर हाथरस मंडी में बेचने आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच पीछे से आए तेल टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को शनिवार सुबह करीब चार बजे हादसे की जानकारी मिली। चाचा-भतीजे की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया गया है कि दोनों मृतक अपने पीछे तीन-तीन संतानों को छोड़ गए हैं।
Hathras;तेल टैंकर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हाहाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार…

जनकपुरी में चारों भाइयों का स्वागत करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय UP/Hathras। श्री रामलीला महोत्सव के…












