UP/Hathras। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें भीष्म सिंह टीबीएचवी, नवीन कुमार ऑप्टोमेट्रिस्ट तथा बालकिशन और अरुण शर्मा एसटीएस शामिल हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण में इमरजेंसी कक्ष में साफ-सफाई की कमी मिली, जबकि मुख्य भवन की कुछ ट्यूब लाइट खराब पाई गईं। सीएमओ ने साफ-सफाई दुरुस्त कराने और खराब लाइट तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। लैब में फुली ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर उपलब्ध होने के बावजूद कंपनी की ओर से इंस्टॉल नहीं किया गया था। इस पर कंपनी प्रतिनिधि को फोन कर मशीन तत्काल स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, दो वर्षीय बॉन्ड पर तैनात चिकित्सक डॉ. कृति बंसल और डॉ. सिद्धांत गुप्ता पिछले दो महीने से अनुपस्थित बताए गए। उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
Hathras;सीएचसी मुरसान के निरीक्षण में चार कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन काटा
Recommendation for You

UP/Hathras। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सासनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट…













