Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एएमयू कुलपति ने ‘फिजिक्स बुलेटिन 2025’ और ‘हेरिटेज साइंस म्यूजियम’ पुस्तिका का किया विमोचन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने अपने कार्यालय में आयोजित समारोह में ‘फिजिक्स बुलेटिन 2025’ और ‘हेरिटेज साइंस म्यूजियम’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रो. खातून ने भौतिकी विभाग की प्रशंसा करते हुए वैज्ञानिक शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक धरोहर और अकादमिक उत्कृष्टता को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फिजिक्स बुलेटिन भौतिकी के शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रमुख प्रकाशन श्रृंखला है, जबकि ‘हेरिटेज साइंस म्यूजियम’ पुस्तिका विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक वैज्ञानिक उपकरणों और विरासत को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के डीन प्रो. सरताज तबस्सुम, प्रो. अनीसुल ऐन उस्मानी, प्रो. इसार अहमद रिजवी सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *