Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को मिली मंजूरी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना के लिए ₹5100 करोड़ के आवंटन को मंजूरी दी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना की घोषणा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को की। जेपी नड्डा ने कहा कि “जिस देश में नारी का सम्मान नहीं, वह आगे नहीं बढ़ सकता। हमारी सरकार महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास (Women Led Development) पर जोर दे रही है।” दिल्ली की भाजपा सरकार में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए नड्डा ने कहा कि “यह जीत महिलाओं के समर्थन से ही संभव हो पाई है।” इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “केवल भाजपा ही महिलाओं का सच्चा सम्मान करती है। दिल्ली में हर जिले में वन स्टॉप सेंटर और पिंक शौचालय बनाए जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *