Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;कविता के जरिए बच्चों ने दिया पौष्टिक आहार का संदेश

1 70

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी  हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य दिवस पर काव्य संगोष्ठी आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने जल, दूध, फल, सब्जियां, दालें, विटामिन, खनिज लवण, संतुलित आहार, अन्नदाता किसान और मोटे अनाज के महत्व पर कविताएं प्रस्तुत कर पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विमलेश सेंगर ने की और मुख्य अतिथि गिरिजेश कुमारी रहीं। संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाज को भोजन में शामिल करना, संतुलित आहार लेना और जंक फूड से दूरी बनाना स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। अन्न की बर्बादी रोकना और किसानों के परिश्रम का सम्मान करना भी सभी का दायित्व है।विमल, अमृता, नेहा, दीप्ति, रिजवाना, मयंक, मोहित, हर्षित, दिव्या, प्रशांत, लवकुश, सुहानी, हर्ष और रश्मि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मोटा अनाज अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और अन्न की बर्बादी रोकने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *