Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;शहरा मेले को लेकर 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन, आगरा रोड पर छोटे वाहन भी प्रतिबंधित

1 59

UP/Hathras। रावण दहन एवं दशहरा मेला को लेकर यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। प्रेमरघु हॉस्पिटल के सामने आगरा रोड स्थित मैदान में होने वाले मेले में भीड़ को देखते हुए सुबह आठ बजे से मेला समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।चामड़ गेट से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक और हतीसा बाईपास होकर गंतव्य को जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहा, चंदपा से बाईपास होकर हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ व कासगंज की ओर जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन रूहेरी तिराहा से मथुरा-बरेली हाईवे होकर मथुरा-आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ से आने वाले वाहन मैडू बाईपास, बरेली बाईपास और रूहेरी बाईपास होकर हतीसा पुल से आगे जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हतीसा पुल बाईपास से आगरा, अलीगढ़ व सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक आगरा रोड पुलिस चौकी बंबा से गिजरौली ब्लॉक तक मोटरसाइकिल, कार और छोटे लोडिंग वाहनों समेत सभी छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता के अनुसार आवागमन की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *