UP/Hathras। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पोषण अभियान की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई-वजन और गर्भवती महिलाओं के वजन की नियमित माप कराकर पोर्टल पर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुष्टाहार का समय से वितरण, हॉट कुक्ड मील की गुणवत्ता जांच और पोषण ट्रैकर एप पर सूचनाएं अपडेट रखने को कहा।डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने और माहवार वितरण रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और एनीमिया से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। पाइपलाइन से आच्छादित और शेष केंद्रों की अलग-अलग सूची तैयार करने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ और सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लंबाई मापकर पोर्टल पर करें फीडिंग: डीएम
Hathras;आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और लंबाई मापकर पोर्टल पर करें फीडिंग: डीएम
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में रिट, आयोग संदर्भ, आरटीआई, आईजीआरएस और…

UP/Hathras।सिकंदराराऊ तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना चौथे…

UP/Hathras। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ मां कात्यायनी नवदुर्गा…











