Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई होगी: डीएम

1 53

UP/Hathras। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में रिट, आयोग संदर्भ, आरटीआई, आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।डीएम ने भूमि संबंधी शिकायतों में आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण करने, आरटीआई में समय से सूचना देने तथा शिकायतों की तथ्यपरक आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारित शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने और गुणवत्ता की रैंडम जांच करने को कहा। अंतिम दिन का इंतजार किए बिना निर्धारित समय-सीमा से पहले शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।आईजीआरएस प्रोफाइल अपडेट नहीं करने, समय-सीमा बढ़ाने की मांग करने तथा अधिक शिकायतें सी श्रेणी में रहने वाले विभागों के अधिकारियों की सूची तैयार करने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *