Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी, तहसील में कामकाज ठप

1 52


UP/Hathras।सिकंदराराऊ तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। 12 अक्टूबर से भ्रष्टाचार के विरोध में शुरू हुए आंदोलन के चलते अधिवक्ता न्यायिक और शासकीय कार्यों से विरत रहे, जिससे तहसील की अदालतों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।धरना स्थल पर हुई बैठक में एसडीएम से वार्ता के लिए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया। इसमें गौरी शंकर गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, जय प्रकाश गुप्ता, रनवीर सिंह और ब्रजेश यादव शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल कार्यों में हुए सुधार की समीक्षा करेगा। वार्ता विफल रहने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने लंबित समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने की मांग की। धरना सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीके चौहान ‘शोला’ ने की तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने किया। इस दौरान सचिव राजेश बघेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *