Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;सीएचसी सहपऊ के निरीक्षण में अधिकांश एनएचएम कर्मी मिले अनुपस्थित

2


हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को अपराह्न 3:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक मिली, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत अधिकांश कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. संजीव कुमार भी मौजूद नहीं मिले। फोन पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय में होने की जानकारी दी, जबकि चिकित्सा प्रभारी को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक चिकित्सक के आवास में संविदा एएनएम अर्चना के कई वर्षों से रहने की जानकारी मिली। बिजली बिल और किराया नहीं देने पर चिकित्सा अधीक्षक को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नियमानुसार वेतन से कटौती की जा सके। प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा अभियान के तहत 76 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई तथा 28 एक्स-रे किए गए। पैथोलॉजी में गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *