Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;11 अक्टूबर को निकलेगी मां कंकाली की चतुर्थ पदयात्रा

1 34

Up/Hathras। कैलाश नगर स्थित त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर, रमनपुर रोड से 11 अक्टूबर को मां कंकाली की चतुर्थ पदयात्रा निकाली जाएगी। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर सुबह 11 बजे शुरू होने वाली पदयात्रा सासनी स्थित मां कंकाली मंदिर पहुंचेगी। वहां विधिवत पूजा-अर्चना और आरती-वंदन कर माता को चुनरी एवं श्रृंगार सामग्री अर्पित की जाएगी। इस दौरान मां कंकाली और मां शेरावाली के जयकारे गूंजेंगे।मंदिर के महंत रामानंद महाराज और संस्थापक डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने पं. किशोरी लाल स्मृति योग संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों, मंदिर सेवकों और श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *