Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;बंदरों के हमले से बचने में छत से गिरा किशोर, मौत

1 33

UP/Hathras। शहर के खंदारीगढ़ी मोहल्ले में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रज्जाक का बेटा आरिफ बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था। वह दुकान से खाना खाने घर आया था। छत पर बैठकर खाना खाते समय बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उनसे बचने के प्रयास में किशोर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजन पोस्टमार्टम कराने के इच्छुक नहीं थे। घटना से परिवार में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *