Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बाइक जलकर राख

1 32

UP/Hathras। सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हनुमान जी पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार दोपहर गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती गई और आग लगने से जलकर राख हो गई।गांव नहरोई निवासी शैलेंद्र (40) शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित आश्रम से अपने 73 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद को लेने गए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग बुझाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। शैलेंद्र एटा की मुरब्बा फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *