Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;तेल टैंकर की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

1 30

UP/ Hathras। हाथरस गेट क्षेत्र में एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच  तेल टैंकर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र के गांव मनीपुर निवासी संत कुमार (72) अपने भतीजे लोकेंद्र (45) पुत्र कोमल सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर हाथरस मंडी में बेचने आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे एवरनपुर और बिछिया गांव के बीच पीछे से आए तेल टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को शनिवार सुबह करीब चार बजे हादसे की जानकारी मिली। चाचा-भतीजे की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। बताया गया है कि दोनों मृतक अपने पीछे तीन-तीन संतानों को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *