Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में 15 को व्यापारी करेंगे प्रदर्शन

1 29

UP/Hathras। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इटावा स्थित माया मैरिज होम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। हाथरस से नगर अध्यक्ष तरुण पंकज के साथ प्रदेश मंत्री निर्देश चंद वार्ष्णेय, प्रदेश युवा संगठन मंत्री राहुल गुप्ता ट्रांसपोर्टर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यूपीआई पर लगाए गए एमडीआर चार्ज का विरोध करते हुए 10 तारीख को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने और 15 तारीख को बाजारों में काले झंडे लेकर विरोध जताने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों से यूपीआई के बजाय नकद भुगतान के लिए ग्राहकों को प्रेरित करने की अपील की गई। नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने बताया कि हाथरस में भी 15 तारीख को विशाल कार्यक्रम आयोजित कर यूपीआई एमडीआर चार्ज के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के नए नियमों, सोने-चांदी के आभूषणों पर बीआईएस संबंधी व्यवस्था और मंडी समिति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी विरोध जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *