Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;ऑटो पलटने से पति-पत्नी घायल, महिला अलीगढ़ रेफर

1 27

UP/Hathras। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सासनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी रजाक पुत्र फरयाद अपनी पत्नी रिजवाना के साथ गुरुवार सुबह करीब सात बजे ऑटो से आगरा से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-93 पर सासनी क्षेत्र में उनका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिजवाना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *