Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;रमेश बाबा महाराज को प्रभात फेरी निकालकर दी भावांजलि

1 26

UP/Hathras। ब्रज के प्रसिद्ध विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के गोलोक गमन पर गुरुवार को हाथरस के भक्तों ने प्रभात फेरी निकालकर भावांजलि अर्पित की। कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी बंदरबन के मंदिर बांके बिहारी से शुरू हुई प्रभात फेरी सासनी गेट, क्रांति चौक, सर्कुलर रोड, मेंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार और गुड़हाई बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कमला बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमेश बाबा महाराज ब्रज ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के पूज्य संतों में शामिल थे। उनके गोलोक गमन से भक्तों में शोक व्याप्त है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, रोचक जैन, योगेंद्र मोहन शर्मा, अमित गोयल, विकास अग्रवाल, आशीष जैन, मनोज वार्ष्णेय, विजेंद्र दीक्षित, कुलदीप गौड़, संदीप महेश्वरी, अशोक अग्रवाल, कन्हा गौड़, सीताराम, बंटी भैया और संजय दीक्षित सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *