Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; गौरव आर्य के अलीगढ़ जिला प्रभारी बनने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 6 scaled

गौरव आर्य के अलीगढ़ जिला प्रभारी बनने पर भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागतफोटो —– 1 –नवनियुक्त अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य का स्वागत करते हुए हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को नवनियुक्त अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर गौरव आर्य को शुभकामनाएं दीं।जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने गौरव आर्य को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हाथरस में संगठन को मजबूत करने और पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें विश्वास है कि गौरव आर्य अलीगढ़ में भी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नवनियुक्त जिला प्रभारी गौरव आर्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अलीगढ़ में संगठन को मजबूत करना तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, राजेंद्र सूफी, जिला उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, मुकेश चौहान, संध्या आर्य, सुनीता सिंह, रजत चौधरी, भूपेंद्र चौहान, जिला मंत्री विपिन लवानिया, पवन रावत, योगेश परमार, विपुल लोहारिया, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *