Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत, 33 घायल

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडरपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। हादसा दो अलग-अलग टक्कर की घटनाओं में हुआ। पहली घटना में झारखंड से अयोध्या जा रही टाटा सूमो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। दूसरी घटना में अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या 9 हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। श्रद्धालु तीन बसों में दिल्ली से धार्मिक यात्रा पर निकले थे और चित्रकूट, प्रयागराज होते हुए वाराणसी से अयोध्या जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *