दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा समेत छह कैबिनेट मंत्री होंगे, जो गुरुवार दोपहर पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सलाह पर प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को मंत्री नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 26 साल बाद सत्ता में वापसी की और आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली। नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा ने 30,088 वोट हासिल कर केजरीवाल (25,999 वोट) को हराया। प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली के एक जाट परिवार में हुआ। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा 1996-1998 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल और किरोड़ी मल कॉलेज से पढ़ाई की और एमबीए किया।2013 में वह भाजपा के टिकट पर महरौली से विधायक बने, फिर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम दिल्ली से सांसद चुने गए। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर कैबिनेट मंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं। उनकी सास वर्तमान में भाजपा विधायक हैं।
Home
ताजा न्यूज़
पूर्व सीएम के बेटे प्रवेश वर्मा बने मंत्री, चाचा रहे NDMC मेयर : केजरीवाल को हराकर रचा इतिहास
पूर्व सीएम के बेटे प्रवेश वर्मा बने मंत्री, चाचा रहे NDMC मेयर : केजरीवाल को हराकर रचा इतिहास
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









