दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को आखिरकार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुना।20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













