Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

यूपी सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बयान, सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त रुख


उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ना कानून का उल्लंघन है और यह पूरी तरह से नाजायज है। मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज पढ़ना चाहता है, तो उसे पाकिस्तान या इराक जैसी ऐसी जगह जाना चाहिए, जहां मुस्लिम देश में ईद नहीं मनाई जाती। ठाकुर रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि अलीगढ़ से ही सड़क पर नमाज पढ़ने की पाबंदी शुरू हुई थी और इसका उल्लंघन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर नमाज पढ़ना कोई मौलिक अधिकार नहीं है और भारत में संविधान के नियमों के अनुसार ही सभी गतिविधियां संचालित होंगी। मंत्री ने अधिकारियों को भी चेताया कि जो सक्षम अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *