Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

खाद्य टीम ने ड्रिंकिंग वॉटर, दूध व भोजन के भरे सैंपल

हाथरस- 19 फरवरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त उ.प्र. लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नमूना संग्रह व निरीक्षण कार्यवाही लगातार की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिलावट खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाये जाने के लिए लगातार छापामार कार्यवाही कर सैंपल भरे जा रहे हैं।। इसी क्रम में पंकज कुमार गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जनपद में आबिद कोल्ड ड्रिंक से पैकेज्ड ड्रिंकिग वाटर का नमूना संदेह के आधार पर लिया गया। इसी क्रम में अलीगढ रोड पर खण्डेलवाल स्वीट्स के पास ग्राम भोजपुर खेतसी निवासी भरत सिंह से मिश्रित दूध का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। सादाबाद तहसील के ग्राम बरोस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चो को परोसे जा रहे रोटी, चावल, सब्जी व दाल के सर्वे नमूने जांच हेतु लिये गये। उक्त विद्यालय मे 86 बच्चो को मिलावट पहचानने व साफ-सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया।। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। अग्रिम कार्यावाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जायेगी। निरीक्षण कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारूल सिंह व मालती सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *