उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रोत्साहित करने के लिए 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से क्रमश: 75 हजार, 50 हजार और 30 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि स्कूल टीम को 35 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। पुरस्कार समारोह मई-जून में आयोजित किया जाएगा।




