
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए 1,000 क्विंटल गेहूं बीज से भरे सहायता वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार हर किसान के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की समृद्धि के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने घोषणा की कि लखनऊ में जल्द ही चौधरी चरण सिंह की स्मृति में सीड पार्क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में पांच अन्य नए सीड पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे प्रयास राज्य के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होंगे, जिससे उनकी आय और उत्पादकता दोनों में वृद्धि होगी।




