लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब 50 वर्ष तक की आयु वाली निराश्रित महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकेंगी। ग्राम्य विकास विभाग ने उनकी पात्रता के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष कर दी है। योजना के तहत एक लाख पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान देने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है।
सीएम आवास योजना ग्रामीण में महिलाओं के लिए बढ़ाई आयु सीमा


