Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

यूपी में बंदियों की समय पूर्व रिहाई के लिए जल्द बनाई जाएगी स्थायी नीति: मुख्यमंत्री


लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश में बंदियों की समयपूर्व रिहाई के लिए जल्द ही स्थायी नीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित बंदियों की समयपूर्व रिहाई से जुड़े नियमों को और अधिक सरल, स्पष्ट और मानवीय दृष्टिकोण से परिभाषित करने के निर्देश दिए हैं। कारागार प्रशासन और सुधार सेवाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नीति अधिक पारदर्शी और प्रभावी होनी चाहिए ताकि जरूरतमंद बंदियों को समय पर राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *