Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

ईरान में फंसी अलीगढ़ की महिला शमा अफरोज, परिजनों ने सरकार से की वापसी की अपील

Black and Red Laser Games Logo


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अमीर निशा इलाके की रहने वाली भारतीय महिला शमा अफरोज ईरान में फंसी हुई हैं। वह एक धार्मिक जत्थे के साथ ईरान और इराक की यात्रा पर गई थीं, लेकिन अब वापस लौटने में असमर्थ हैं। महिला के भाई मेंहदी हसन ने बताया कि शमा ने फोन पर उन्हें जानकारी दी है कि उन्होंने भारत लौटने के लिए आवश्यक फॉर्म भर दिया है, लेकिन अभी तक वापसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। मेंहदी हसन ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से शमा अफरोज की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।परिजनों का कहना है कि वे बेहद चिंतित हैं और सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *