राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने तीखे और चेतावनी भरे अंदाज़ में पोस्ट किया है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप ने लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं। शुरुआत तुमने की है, अंत मैं करूंगा। झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं। तैयार रहना, सच सामने आने वाला है। मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं…” इस बयान को लेकर सियासी अटकलें तेज़ हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप का यह पोस्ट पार्टी के अंदर चल रहे अंतर्विरोधों की ओर इशारा करता है। उनकी बातों को सीधे तौर पर पार्टी नेतृत्व और परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ भी माना जा रहा है।




