Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सीएम युवा उद्यमी योजना : अलीगढ़ जिले को मिला 3750 उद्यमियों का टारगेट

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अलीगढ़ जिले को 3750 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न बैंकों को लक्ष्य बांटे गए हैं। इसमें आर्यावर्त ग्रामीण बैंक को 860, केनरा बैंक को 501, पंजाब नेशनल बैंक को 491, भारतीय स्टेट बैंक को 471, एचडीएफसी को 164, बैंक ऑफ बड़ौदा को 163, एक्सिस बैंक को 115, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व इंडियन बैंक को 129-129 और आईसीआईसीआई बैंक को 105 का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के लंबित आवेदनों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। सभी बैंक पोर्टल पर मौजूद आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत या अस्वीकृत करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऋण वितरण के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं है, लेकिन ऋण स्वीकृति के तीन माह के भीतर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है।
बैंकों से अपील की गई है कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक प्रशिक्षण नहीं लिया है, उनकी सूची जिला उद्योग केंद्र को जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *