UP/Hathras; विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का स्वागत करते आयोजक हाथरस।सिकंदराराऊ के मंडी गांधी गंज स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भगवान श्री राम के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती उतारकर किया।
महोत्सव की शुरुआत होते ही पूरा रामलीला मैदान ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस खास अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का पटका और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि श्री रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का पावन चरित्र हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज में बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए।
समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इनमें दाऊदयाल वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, सूरज वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, निधीशराज वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, मोनू महेश्वरी, वैभव गुप्ता, अमितेश वार्ष्णेय और अनिकेत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Hathras;विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने किया सिकंदराराऊ रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभरामलीला आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक: विधायक














