UP/ Hathras; गिरफ्त में आरोपी हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस ने लाइव शहर न्यूज नेटवर्क के कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया हेडफोन, चार्जर, कैमरा, 64 जीबी मेमोरी कार्ड, सेल बैटरी और कैमरा बैटरी बरामद की है।पुलिस के अनुसार विष्णुपुरी स्थित न्यूज चैनल कार्यालय में 11 अगस्त को अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में 3 अक्टूबर को सोनवीर चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर को नया बास निवासी राजा पुत्र कमलकांत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ है। मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा संख्या 404/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Hathras; चैनल कार्यालय में चोरी का खुलासा, चोरी के सामान समेत एक गिरफ्तार
Recommendation for You

UP/Hathras; तीमारदारों से सीधे संवाद करते करते मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओपी आर्यहाथरस। जिला अस्पताल के निरीक्षण…













