UP/Hathras; तीमारदारों से सीधे संवाद करते करते मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओपी आर्यहाथरस। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओपी आर्य ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर दवाओं, उपचार व चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों की समस्याओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।एक महिला ने अपने बच्चे तरुण के लिए खांसी का सीरप उपलब्ध न होने की समस्या बताई, जिस पर मंडलायुक्त ने तत्काल सीरप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं हाथरस गेट निवासी करीब 1.6 वर्ष की बच्ची गीतांशी को रक्त चढ़ाने में आ रही समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल फ्रेश ब्लड उपलब्ध कराने और रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था कर बच्ची को रक्त चढ़ाया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बच्ची की स्थिति अब ठीक है। तत्काल सहायता मिलने पर मरीजों और तीमारदारों ने मंडलायुक्त के प्रति आभार जताया।
Hathras;मंडलायुक्त ने मरीजों से सीधे पूछीं अस्पताल की व्यवस्थाएं














