Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

ना डॉक्टर ना रजिस्ट्रेशन फिर भी जगह-जगह पर खुले हैं क्लीनिक और अस्पताल ?

हाथरस। स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार के चलते बिना डॉक्टर के और बिना रजिस्ट्रेशन के जगह-जगह पर क्लीनिक और अस्पताल खुल गए हैं जहां मरीजों का इलाज तो कम होता है बल्कि इलाज के नाम पर उनके जेब में डाका डाला जाता है कथित डॉक्टर यमराज और डकैत बन गए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग उसके बाद उनके ऊपर मेहरबान है इसी तरह के अस्पताल जनपद में ना डॉक्टर है ना रजिस्ट्रेशन है ना अनुभव है फिर भी मरीज भर्ती किए जाते हैं इलाज में लगातार मौत हो रही है लेकिन उसके बाद दोषी पर कार्यवाही नहीं होती यह जनपद की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल है। पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नर्क बना कर रख दिया है गली-गली कुकुरमुत्ता की तरह अनपढ़ गवार लोगों ने कथित डॉक्टर बनकर अस्पताल ,क्लीनिक खोलकर इलाज के नाम पर लूट मचा रखी है विभाग के लोग केवल वसूली तक सीमित रह गए हैं जिससे मरीज परेशान हो गए हैं। इनमें योग्य डॉक्टर नहीं है लेकिन फिर भी अस्पताल ,क्लीनिक पर कार्रवाई नहीं होती / नोटिस देने के बाद वर्षों बीत गए लेकिन दूसरी जगह पर अस्पताल,क्लीनिक नहीं शिफ्टिंग की गई तमाम अस्पताल ऐसे हैं जो मानक नहीं पूरा करते हैं लेकिन फिर भी अस्पताल,क्लीनिक संचालक पर कार्यवाही नहीं होती है! फिर लक्ष्मी के दबाव के चलते सीएमओ गलत अस्पतालों पर कार्यवाही ना करके मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने की छूट अस्पताल,क्लीनिक संचालकों को दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *