हाथरस। “क्या एक 76 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी ही जमीन जोतने के लिए आत्मदाह की चेतावनी देनी पड़ेगी? क्या अफसरशाही की दीवारें इतनी ऊंची हो चुकी हैं कि इंसाफ की आवाज़ उस तक पहुंच ही नहीं पा रही? ये कहानी है प्रेमवती देवी की, जो जनपद के सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के नगला गोविंद उर्फ नौजरपुर गांव की रहने वाली हैं। प्रेमवती देवी पिछले 5 सालों से लगातार शिकायतें कर रही हैं. उनकी 13.5 बीघा जमीन पर दबंग किस्म के लोग अड़ंगा लगाए हुए हैं और उन्हें जोतने नहीं दे रहे. शिकायत एसडीएम, कानूनगो, तहसीलदार, पुलिस सभी के पास गईं, लेकिन हर जगह उन्हें सिर्फ तारीखें और आश्वासन ही मिले। बुजुर्ग का कहना है हम पांच साल से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं. अब या तो खेत मिल जाए या फिर हम खुद की जान दे देंगे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने। अब थक-हार कर प्रेमवती देवी ने 9 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठने और आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बाकायदा लिखित पत्र भी सौंपा है। सवाल ये है कि जब एक बुजुर्ग महिला अपने हक़ के लिए आत्मदाह पर मजबूर हो तो यह प्रशासनिक संवेदनहीनता नहीं तो और क्या है? क्या तहसील प्रशासन अब भी सोता रहेगा? प्रेमवती को न्याय कब मिलेगा? 76 साल की उम्र में क्या इंसाफ की उम्मीद करना गुनाह है? अब देखना होगा कि 9 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रेमवती देवी की आवाज़ इंसाफ बनकर गूंजेगी या एक और सरकारी फाइल बनकर दबा दी जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि वह समय रहते कार्रवाई करे, ताकि न कोई आत्मदाह की सोच सके और न इंसाफ से भरोसा उठे.।
Home
ताजा न्यूज़
जनपद में तहसील स्तरीय अधिकारियों से परेशान बुजुर्ग महिला, 9 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह की दी धमकी
जनपद में तहसील स्तरीय अधिकारियों से परेशान बुजुर्ग महिला, 9 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह की दी धमकी
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









