Breaking News
HATHRAS;सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों व बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, दिखाते जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल HATHRAS;सपा के सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ों प्रजापति समाज के लोग, 2027 में पीडीए के साथ चलने का किया दावा HATHRAS;17 नवंबर से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान, छूटे पात्र मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फार्म-6 HATHRAS;वरिष्ठ समाजसेवी पं. ऋषि कुमार कौशिक का निधन, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि Hathras;स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, राज नर्सिंग होम का ऑपरेशन थिएटर व प्रसव कक्ष सील, तीन पैथोलॉजी लैब भी बंद सिकंदराराऊ में बिना पंजीकरण ऑपरेशन और प्रसव कराने का मामला आया सामने, शहर में अपंजीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी कार्रवाई
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS;17 नवंबर से भाजपा चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान, छूटे पात्र मतदाताओं के भरवाए जाएंगे फार्म-6

1 25

UP/HATHRAS। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी, विधानसभा प्रभारी पूनम वार्ष्णेय, सदर विधायक अंजुला माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सिकंदराराऊ विधानसभा प्रभारी सुनील पांडेय तथा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने अभियान की तैयारियों पर चर्चा की। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने किया।बैठक में आगामी 17 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के तहत मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए पात्र मतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। बैठक में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *