Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;महिला को पेट्रोल डालकर एसपी कार्यालय में आग लगाने के लिए उकसाने का  आरोपी गिरफ्तार

1 40

UP/Hathras; गिरफ्त में आरोपी हाथरस। हाथरस गेट पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद अभियुक्त शिव ओमशरण उर्फ ओमशरण को गांधी पार्क तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका अपने पति और सास-ससुर से विवाद चल रहा था। इसी दौरान ढडौली निवासी शिव ओमशरण ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में मदद का आश्वासन दिया। आरोप है कि 10 अक्टूबर को वह महिला को कार से हाथरस लेकर आया और रास्ते में उसे करीब एक लीटर पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल देकर एसपी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले अपने ऊपर पेट्रोल डालने और आग लगाने के लिए कहा। आरोपी ने कथित तौर पर ऐसा करने पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की बात कही। महिला के अनुसार, उसने आरोपी के कहने पर कार्यालय पहुंचने से पहले अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। उस समय उसकी गोद में डेढ़ वर्ष का बेटा भी था। शिकायत के आधार पर हाथरस गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में हाथरस गेट और हसायन थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी नितिन कसाना और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *