UP/Hathras; जन सहयोग कल्याण समिति के सदस्य स्वागत करते हुए हाथरस। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले मनोज पाल उर्फ छलिया पहलवान का जन सहयोग कल्याण समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जलेसर रोड स्थित नयाबांस उपाध्याय मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने मनोज पाल को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी सफलता की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, समर्थक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Hathras;ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड जीतने पर मनोज पाल का स्वागत
Recommendation for You

UP/Hathras; तीमारदारों से सीधे संवाद करते करते मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओपी आर्यहाथरस। जिला अस्पताल के निरीक्षण…













