Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;115 वां लक्खी मेला मंदिर श्री दाऊजी महाराज हाथरस के आर्य समाज मुरसान द्वार प्रचार शिविर में आज संध्या एवं यज्ञ

1 12

UP/Hathras। पं रूपराम शर्मा , दिनेश अग्निहोत्री व बनवारी लाल गोस्वामीं व भानु प्रकाश गुप्ता ने इस पुनींत कर्म को पूर्ण कराया । वेद मंदिर मथुरा , गुरुकुल वृन्दावन के संस्थापक , सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा उ. प्र. लखनऊ के सुयोग्य प्रधान, स्वामीं स्वदेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्यसमाज की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में श्वांस ले रहे हैं ।महर्षि स्वामीं दयानंद के हम सभी ऋणीं हैं । केवल आर्यसमाज ही मात्र ऐसी संस्था है जो संसार के उपकार का विचार समाज को देती है, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से काम करती है ।अब स्वामीं जी के निर्देशन में , आर्यसमाजौं में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है ।अधिक से अधिक संख्या में हमें सदस्यौं की संख्या बढ़ानीं है । हापुड़ से पधारे आचार्य श्री ओमव्रत जी ने शहीद भगत सिंह जी के प्रकरण को सुना कर सभी को राष्ट्र प्रेम से भर कर गद गद कर दिया । मातृछाया साधना केंद्र गुरुकुल हाथरस के ब्रह्मचारियौं ने योगासनौं , आंखौं से चार चार सूत की चार चार सरियौं को मोड़ कर , दीपक आसन आदि से सभी श्रोताऔ को मंत्र मुग्ध कर दिया , इसका निर्देशन श्री कल्याण सिंह जी द्वारा किया गया ।स्वामीं स्वदेश जी , विपिन आर्य जी , आचार्य ओमव्रत जी , अमलानन्द सरस्वती , थान सिह तौमर , पुरुषोत्तम फौजी , पं रूपराम शर्मा , दिनेश अग्निहोत्री , बनवारी लाल गोस्वामीं , भानु प्रकाश गुप्ता , सुरेश चंद्र गुप्ता , सा उण्ड सर्विस , फोटोग्राफर आदि सभी को सम्मानित किया । इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय श्री रमेश चन्द्र आर्य जी के सुपुत्र श्री राजीव आर्य जी को जाता है जिनके सफल , सुव्यवस्थित व सामूहिक प्रयास से यह संभव हो सका । उन्होंने अपने सभी सहयोगियों का , विशेष रूप से श्री दिनेश कुलश्रेष्ठ जी आदि का तथा सभी जागरूक श्रोताऔ का आभार व्यक्त कर धन्यवाद भी दिया ।शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में बुद्धसेन आर्य , हरीशंकर आर्य, राजीव आर्य, राजकुमार गुप्ता, तुलाराम सुमन पुरुषोत्तम राठी, सुरेश गुप्ता, दिनेश कुमार आर्य, सुभाष आर्य , जयप्रकाश गुप्ता एड. , अमरसिंह एड., वीरपाल कर्णावत, नितिन माहेश्वरी, डॉ सुरेन्द्र सिंह आर्य, दिनेश पहलवान , दीपक शर्मा एडवोकेट, अनिल बाष्णेय, अनिल अग्रवाल, विश्वनाथ आर्य, वीना यती, प्रकाश वती आर्य, पुष्प लता आर्य, मंजू आर्य, अशोक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, पदम कुमार वर्मा, संजीव आंधीवाल, संजय वर्मा,बौबीलाला, मौजूद रहे।
शिविर के समापन समारोह के अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महेश चंद्र वर्मा ने सभी आगंतुक विद्वानों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *