Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा में जुटे कार्यकर्ता, राम पार्टी ने दिया समर्थन

1 54

UP/ Hathras; जन स्वाभिमान यात्रा में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ताहाथरस। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के बैनरतले राष्ट्रवादी जन स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। हतीसा, मथुरा रोड से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। यात्रा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने भी समर्थन दिया। यात्रा के आयोजन को लेकर इससे पहले भी विभिन्न संगठनों की ओर से समर्थन की घोषणा की गई थी।कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन जनहित से जुड़े विषयों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन 2026 की समीक्षा तथा समान अवसर और विधिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार किए जाने की मांग रखी।प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि जनपद में एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज कुछ मामलों में संगठन निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप गलत या असत्य पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि जांच के बाद यदि किसी मामले में मुआवजा राशि नियमों के विपरीत प्राप्त होना निर्धारित हो तो लागू कानून और सरकारी नियमों के अनुसार वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाए। आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा और सभी वर्गों के लिए पारदर्शी व्यवस्था की मांग भी रखी गई।यात्रा के बाद संगठन की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें यूजीसी रेगुलेशन की समीक्षा, एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, हाथरस के संबंधित मामलों की समीक्षा, नियमों के विपरीत प्राप्त मुआवजा राशि की वैधानिक प्रक्रिया के तहत वसूली तथा आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा जैसी मांगें शामिल थीं।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित, विवेक पाराशर, अरुण शर्मा, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, अतुल पंडित, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, विजय पाठक, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गुड़िया चौधरी, पूर्व विस्तारक भाजपा संजीव गोयल, जिला महासचिव कालू पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।राष्ट्रवादी प्रताप सेना की ओर से हरेंद्र सिंह सिसोदिया, जोगिंदर ठाकुर, वीर सिंह, सुनील परमार, श्यामू परमार, गोविंद तोमर, सत्येंद्र ठाकुर, दीपक राघव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *