UP/ Hathras; पहचान छिपाकर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में साधु सहित अलग-अलग भेष में रह रहा था शातिर अपराधी — थाना सादाबाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सर्विलांस एवं YAKSH App की सहायता से खोज निकाला।
🎯 45 अभियोगों का लंबा आपराधिक इतिहास — गैंगस्टर, लूट, हत्या के प्रयास, NDPS व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में रहा है संलिप्त ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों, वांछित/वारंटी अभियुक्तों एवं पुराने हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना सादाबाद पुलिस द्वारा करीब 20 वर्षों से गैंगस्टर एक्ट के मामले में जारी वारंट में फरार चल रहे ₹25,000/- के इनामिया हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल को दिनांक 21.09.2026 को सादाबाद–राया बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर HS No. 10A है तथा उसके विरुद्ध हाथरस, मथुरा, आगरा एवं अलीगढ़ जनपदों में कुल 45 अभियोग पंजीकृत हैं।
🔎 20 वर्षों की फरारी पर भारी पड़ी हाथरस पुलिस की तकनीकी निगरानी
अभियुक्त के लंबे समय से फरार रहने को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गंभीरता से लेते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, संभावित ठिकानों एवं गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं का लगातार संकलन किया गया। सर्विलांस सेल की टेक्निकल एड, डिजिटल एवं तकनीकी सूचनाओं के विश्लेषण तथा YAKSH App के माध्यम से उपलब्ध पुलिस डाटाबेस/अपराध संबंधी सूचनाओं का मिलान करते हुए अभियुक्त की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। कई दिनों की सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी विश्लेषण एवं जमीनी पुलिसिंग के बाद पुलिस टीम को अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था तथा पहचान छिपाने के लिए साधु सहित अलग-अलग भेष धारण करता था।प्राप्त सूचना को विकसित करते हुए थाना सादाबाद पुलिस ने अभियुक्त की गतिविधियों की निगरानी की तथा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सादाबाद–राया बॉर्डर से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
⚖️ वर्ष 2006 के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जारी था वारंट
अभियुक्त के विरुद्ध सत्र परीक्षण सं0 25/07, मु0अ0सं0 305/06, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस से संबंधित गिरफ्तारी वारंट माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट सं0-04, हाथरस द्वारा जारी किया गया था।अभियुक्त उक्त न्यायिक प्रकरण में लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में धारा 82/83 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा एवं कुर्की की कार्यवाही भी की जा चुकी थी।लगातार फरार रहने एवं गिरफ्तारी न होने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा दिनांक 18.09.2026 को अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
🚨 चार जनपदों में फैला है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद हाथरस के साथ-साथ मथुरा, आगरा एवं अलीगढ़ में हत्या के प्रयास, लूट, लूट के माल की बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 45 अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 307, 392, 394, 411, 412, 413, 414, 420 भादवि, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, NDPS Act एवं Arms Act सहित अनेक गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।
🔹 नाम व पता गिरफ्तार वारंटी/इनामिया अभियुक्त
नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल पुत्र हम्बीर सिंह, निवासी ग्राम रमचेला, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस।
📑 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 305/02 धारा 307 भादवि, थाना सहपऊ, हाथरस।
- मु0अ0सं0 306/02 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 371/02 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 841/02 धारा 392 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 859/02 धारा 394 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 865/02 धारा 394 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 283/02 धारा 392 भादवि, थाना सहपऊ, हाथरस।
- मु0अ0सं0 669/02 धारा 392 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 266/03 धारा 394 भादवि, थाना इगलास, अलीगढ़।
- मु0अ0सं0 365/03 धारा 307, 392, 411 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 124/05 धारा 307, 324 भादवि, थाना मुरसान, हाथरस।
- मु0अ0सं0 452/05 धारा 110G CrPC, थाना मुरसान, हाथरस।
- मु0अ0सं0 375/05 धारा 392 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 305/06 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 482/07 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 550/07 धारा 394/411 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 481/07 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 551/07 धारा 394/411 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 356/07 धारा 307 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 328/07 धारा 394/411 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 244/08 धारा 323/307/393 भादवि, थाना गोवर्धन, मथुरा।
- मु0अ0सं0 01/08 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 207/08 धारा 406 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 275/08 धारा 392/411 भादवि, थाना इगलास, अलीगढ़।
- मु0अ0सं0 441/09 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 97/10 धारा 22 NDPS Act, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 23/10 धारा 8/20 NDPS Act, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 92/10 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 219/11 धारा 394/411 भादवि, थाना खंदौली, आगरा।
- मु0अ0सं0 339/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 361/11 धारा 394/411 भादवि, थाना खंदौली, आगरा।
- मु0अ0सं0 384/11 धारा 392/411 भादवि, थाना खंदौली, आगरा।
- मु0अ0सं0 253/11 धारा 323/325/504/506 भादवि, थाना बलदेव, मथुरा।
- मु0अ0सं0 41/11 धारा 3 यूपी गुण्डा एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 752/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 25/12 धारा 393 भादवि, थाना खंदौली, आगरा।
- मु0अ0सं0 359/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 540/16 धारा 411/414/413 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 538/16 धारा 307 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 539/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 504/16 धारा 392/411/120B भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 987/17 धारा 411/414/420/412 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 985/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 984/17 धारा 307 भादवि, थाना सादाबाद, हाथरस।
- मु0अ0सं0 115/22 धारा 328/411/379 भादवि, थाना फरह, मथुरा।
🔹 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मय टीम, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस।














