Breaking News
Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत

1 20

UP/Hathras। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन विस्तार अभियान के तहत हाथरस में 35 नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर अपनी सदस्यता का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता दिलाई।अभियान में जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर और जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उसके अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की नीतियों के अनुरूप समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने 35 नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से हाथरस में संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *