Breaking News
Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला

1 19

UP/Hathras। जिले में अपंजीकृत अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी कर तीन पैथोलॉजी लैब और एक अस्पताल को सील कर दिया। वहीं दो अन्य अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है। कार्रवाई से चिकित्सा संस्थानों में खलबली मच गई।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमआई आलम ने सिकंदराराऊ के वाजिदपुर में आस्था पैथोलॉजी और मॉडर्न पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। दोनों लैब बिना पंजीकरण संचालित मिलीं। टीम ने दोनों को मौके पर सील कर संचालकों को नोटिस थमा दिए।उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार भारती की टीम ने सासनी तहसील के गांव रुहेरी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल और मिराज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। कृष्णा हॉस्पिटल में बेसमेंट में ऑपरेशन थिएटर संचालित मिला। वार्ड में छह मरीज भर्ती थे, लेकिन किसी भी मरीज की उपचार संबंधी फाइल पूरी नहीं मिली। फाइलों में इलाज करने वाले चिकित्सकों के नोट और चिकित्सक अथवा पैरामेडिकल स्टाफ के हस्ताक्षर तक नहीं थे। अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी नहीं मिली। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट योगेश ने बताया कि उनका मेडिकल फैकल्टी में पंजीकरण नहीं हुआ है। वह अस्पताल के पंजीकरण में भी दर्ज नहीं पाए गए।मिराज हॉस्पिटल में दो महिलाएं भर्ती मिलीं, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। टीम को अप्रशिक्षित स्टाफ भी मिला। अस्पताल संचालक दोनों महिलाओं की उपचार संबंधी पत्रावलियां उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद संचालक ने अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक मेराज अली से फोन पर अधिकारियों की बात कराई। मेराज अली बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अधिकारियों ने उनसे पेशाब में संक्रमण से पीड़ित महिला और जले हुए मरीज का उपचार किस चिकित्सक ने किया, इसकी जानकारी मांगी, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसी क्रम में सासनी कोतवाली चौराहे के पास जयदेव हॉस्पिटल भी बिना पंजीकरण संचालित मिला। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के साथ मेडिकल स्टोर भी चलता पाया गया, लेकिन संचालक मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच में सामने आया कि सुधा नाम की महिला के गर्भाशय का एक सप्ताह पहले यहां ऑपरेशन हुआ था। एक अन्य महिला मरीज भी अस्पताल में भर्ती मिली। पुलिस बल की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।इसके अलावा गांव रुहेरी में अनीश पैथोलॉजी लैब भी अनधिकृत रूप से संचालित मिली। टीम को लैब से बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, मिक्सर, टेस्ट ट्यूब, सेंट्रीफ्यूज मशीन, दो लैपटॉप और बड़ी संख्या में मरीजों की प्रिंटेड पैथोलॉजी रिपोर्ट मिलीं। इस लैब को भी मौके पर सील कर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई ने जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मरीजों का इलाज और जांच करने वाले ऐसे संस्थान विभागीय निगरानी से कैसे बच रहे थे, यह भी जांच का विषय है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपंजीकृत अस्पतालों, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ छापेमारी और सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *