Breaking News
Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

1 18

UP/Hathras। समाज कल्याण एवं शांति संगठन की हाथरस शाखा की ओर से आगरा रोड स्थित एक निजी होटल में दिवाली फैमिली मीट का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सदस्यों और उनके परिवारजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ठाकुरजी के मनमोहक भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से सहभोज किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।आयोजन का उद्देश्य संस्था के सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता बढ़ाने के साथ पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना रहा।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, संरक्षक कृष्ण अरोरा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, प्रेमप्रकाश शर्मा पागल गुरु, अशोक अग्रवाल गोराईवाले, सुभाष गर्ग सिलिकेट वाले, सूरत शाखा अध्यक्ष सुभाष गर्ग साड़ी वाले, केशव देव अरोरा, राकेश बंसल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, विनोद मित्तल, सौरभ वर्मा, भागवत स्वरूप गर्ग, मुकेश सिंघल, रवि वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, मनमोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, अयोग दीपक, महादेव शरण अटल, विनीत चौरसिया, पंकज अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रघुनंदन अरोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *