Breaking News
Hathras;भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी बनने पर सावित्री रावत का सम्मानडॉली माहौर ने पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, महिलाओं ने दी शुभकामनाएं Hathras;राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से 35 नए सदस्य जुड़े, घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियानजिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के निर्देशन में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का किया स्वागत Hathras;बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार संस्थान सील; दो अस्पतालों को नोटिसबेसमेंट में मिला ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की फाइलों में चिकित्सकों के नोट और हस्ताक्षर तक नहीं; मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला Hathras;स्वापो की दिवाली फैमिली मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू कराने की मांग शासन तक पहुंचीदिव्यांगों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अलीगढ़-आगरा जाने से मिलेगी राहत, शासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश

1 17

UP/Hathras; सागर शर्माहाथरस। जिला अस्पताल में MRI जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शासन तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-6 के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने 5 नवंबर 2026 को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ को पत्र भेजकर जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए 21 प्रकरणों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमें हाथरस जिला चिकित्सालय में MRI जांच सुविधा उपलब्ध कराने का मामला भी शामिल है।राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य सागर शर्मा ने 7 अक्टूबर 2026 को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर जिला अस्पताल में MRI मशीन स्थापित कराने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि जिला अस्पताल में MRI जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को जांच के लिए अलीगढ़ या आगरा जाना पड़ता है।जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांग, बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को MRI जांच के लिए दूसरे जनपदों में जाना काफी परेशानी भरा और खर्चीला साबित होता है। मरीजों के साथ परिजनों को भी यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते हैं।सागर शर्मा ने मांग को दिव्यांगजनों के लिए समान और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया था। अब शासन स्तर से कार्यवाही के निर्देश जारी होने के बाद जिला अस्पताल में MRI जांच सुविधा शुरू होने की उम्मीद जगी है। यदि यह मांग पूरी होती है तो जिले के मरीजों को जांच के लिए अलीगढ़ और आगरा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

White and Red Modern Simple Blood Donation Poster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *