UP/Hathras। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों के पुनर्स्थापन के लिए 1 अक्टूबर से वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहित कुमार ने बताया कि जिले में 3354 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के दौरान 1244 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इनमें 975 किलोमीटर की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि 269 किलोमीटर सड़क का दुरुस्तीकरण कराया जाना बाकी है। ग्रामीण सड़क की स्थिति की शिकायत जल सारथी ऐप पर फोटो-वीडियो के साथ दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी। पेयजल योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 18001212164 भी उपलब्ध है। अभियान के तहत शेष सड़कों का पुनर्स्थापन युद्धस्तर पर कराया जाएगा।
Hathras;269 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras; निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते काके हाथरस। हाथरस जंक्शन-कैलोरा-जलेसर मार्ग के ओवरब्रिज की बदहाली…

UP/Hathras। संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने भ्रष्टाचार पर…

UP/ Hathras; श्रमदान करते बैंक कर्मचारी हाथरस। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण…

UP/Hathras; आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए हाथरस। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न…










