UP/ Hathras; श्रमदान करते बैंक कर्मचारी हाथरस। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप मोहन दीक्षित के नेतृत्व में अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर पार्क की सफाई की और लोगों को कूड़े के उचित निस्तारण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित कर उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही पौधरोपण कर लगाए गए पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल की शपथ ली गई। बैंक कर्मियों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।
Hathras; लेबर कॉलोनी पार्क में चला स्वच्छता अभियान
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras; निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते काके हाथरस। हाथरस जंक्शन-कैलोरा-जलेसर मार्ग के ओवरब्रिज की बदहाली…

UP/Hathras। संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने भ्रष्टाचार पर…

UP/Hathras; आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए हाथरस। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न…











