UP/Hathras; आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए हाथरस। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों, मुख्य रूप से मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।आशाओं का कहना था कि उन्हें मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। उन्होंने नियमित टीकाकरण समेत अन्य विभागीय कार्यों का बहिष्कार कर मानदेय बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन में मिथिला देवी, सुशीला देवी, शशी वाला, अख्तर बेगम, शीला, मीना देवी नजमा मलिक, मीरा, सीमा, रमा, पिंकी, मिथिलेशृ सुनीता देवी, राखी देवी, मुंद्रा देवी, सरोज, कुसुम प्रिया सहित सौ से अधिक आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि आशाओं का ज्ञापन ले लिया गया है और उनकी मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई उच्च स्तर से की जाएगी।
Hathras; मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras; निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते काके हाथरस। हाथरस जंक्शन-कैलोरा-जलेसर मार्ग के ओवरब्रिज की बदहाली…

UP/Hathras। संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने भ्रष्टाचार पर…

UP/ Hathras; श्रमदान करते बैंक कर्मचारी हाथरस। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण…











